Google search engine
  • कानपुर के नवनिर्मित कंवेशन सेंटर में क्राफ्टरुट एक्जीबीज़न
  • देश भर के हस्तशिल्प कारीगरों के उत्पादों का अद्भुत संगम
    कानपुर। चुन्नीगंज स्थित नवनिर्मित कंवेशन सेंटर में क्राफ्टरुट एक्जीबीज़न का आयोजन किया गया है, जहां एक ही स्थान पर 22 राज्यों के 90 से ज्यादा हस्तशिल्प कारीगरों के उत्पादों का अद्भुत संगम एक ही स्थान पर देखने को मिल रहा है। 27 अक्टूबर तक चलने वाली क्राफ्टरुट प्रदर्शनी में देश के सभी राज्यों के 35 हजार से ज्यादा कारीगरों से जुड़ी संस्था ‘क्राफ्टरुट’ की ओर से आयोजित इस 93वीं प्रदर्शनी में पारंपरिक हस्तकलाओं का लाइव प्रदर्शन भी किया गया है। ‘क्राफ्टरुट’ एक्जीबिजन का उद्घाटन शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। प्रदर्शनी के पहले कानपुरवासियों में खास उत्साह देखने को मिला।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here