कानपुर में भाजपा की विशाल ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा The Dolphin News कानपुर। कानपुर महानगर में हुई कानपुर व बुंदेलखण्ड क्षेत्र की विशाल ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में दिग्गज भाजपा नेता एक साथ, एक ही स्थान पर जुटे। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अगुवाई में कानपुर व बुंदेलखण्ड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मंत्री जिलाध्यक्षों ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा गया कि वर्तमान डबल इंजन सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं और कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश व केंद्र में अगली सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी। भाजपा की पदयात्राः‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ निकली पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट….
#dycmbrajeshpathak #brajeshpathak #bjppadyatra #bjpindia #pmo #bjpup #bjpkanpur #upcm #bjpgovt #kanpurnews #kanpurpolitics #bjpmla #upministers #neetusingh #vssdcollege #caneetusingh #kanpurloksabha #akbarpurloksabha #rameshawasthi #mprameshawasthi #mlasalilvishnoi #mlaabhijeetsinghsanga #mlaneelimakatiyar #swapnilranivarun #mlasuredramaitani #mlamaheshtrivedi #mayorpramilapandey #mlakalabacchasonkar #asimarun #ministerrakeshsachan





























