ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल कर मनायें ‘आलोक पर्व’ दीवाली की खुशियां
कानपुर। बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुये इंडियन मेडिकल एसोसियेशन की कानपुर ब्रांच ने शहरवासियों से ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल कर प्रदूषणरहित दीवाली का त्योहार मनाने की अपील की है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह व सचिव डॉ दीपक श्रीवास्तव ने शहरवासियों से अपील की है कि वह दीपावली के अवसर सिर्फ और सिर्फ ग्रीन पटाखों को ही फोड़ें।





























