Google search engine

’इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल के रुद्राभिषेक में 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंगों का पूजन’

’कानपुर।। श्रावण मास के पावन अवसर पर ’इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल’ ने जनकल्याण एवं विश्व शांति की मंगलकामना के लिए भव्य ’रुद्राभिषेक एवं 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंगों की स्थापना एवं पूजन’ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य स्थापित 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंगों का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। क्लब की सभी सदस्याओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध, गंगाजल, पंचामृत, बेलपत्र एवं विविध पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर आरती की तथा समस्त मानवता के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और विश्व शांति की कामना की। शिवभक्ति से सराबोर वातावरण ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत कर दिया। सभी ने भगवान शिव से राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण, पर्यावरण संरक्षण, सुख-समृद्धि तथा विश्व में शांति एवं सद्भाव की प्रार्थना की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ’डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई’ रहीं। क्लब की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता ने मुख्य अतिथि सभी का आत्मीय स्वागत किया, जबकि सचिव ’मोनिका गुप्ता’ ने अभिनंदन व आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम निर्देशिका प्रीति गुप्ता, शुभी गुप्ता, आभा पटेल, इंदु गुप्ता एवं सरिता जैन ने संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रचना अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सिंधु गुप्ता, श्रुति ठाकुर सहित क्लब की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सफल संचालन कोषाध्यक्ष रूपल पारिख एवं आईएसओ रीमा गुप्ता ने किया। क्लब की मेंटर्स रश्मि कपूर एवं इंदु गुप्ता ने अपने मार्गदर्शन से आयोजन को सफल बनाया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here