Google search engine
  • श्याम नगर में लाखों की लूट करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार
  • पुलिस ने कल रात दो अपराधियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
    कानपुर। गत सोमवार को पूर्वी जोन के थाना चकेरी क्षेत्र के तहत श्याम नगर में हुई लाखों की लूट के तीन शातिर लूटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को दिन में एक हिस्ट्रीशीटर लूटेरे को दबोचने के बाद पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में दो और शातिर लूटेरों को दबोच लिया। दो अन्य की तलाश की जा रही है। टीम की इस उत्कृष्ट कार्यवाही पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने 25,000 का पुरस्कार घोषित किया है।
    गत तीन अगस्त को हुई दिनदहाड़े लूट की इस सनसनीखेज घटना को कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए रिकॉर्ड 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ विपिन ताडा ने बताया कि जांच में सामने आया कि घटना का मुख्य साजिशकर्ता पीड़ित के परिवार का ही सदस्य प्रशांत शुक्ला उर्फ मोनू (वादी के भाई का साला) था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसके चार अन्य साथियों रफीक, शफीक, कमल पुरील एवं विजय श्रीवास्तव के नाम प्रकाश में आए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शफीक (निवासी उन्नाव) एवं कमल पुरील (निवासी शिवकटरा, चकेरी) घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु कांशीराम अस्पताल भेजा गया। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि इन अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया माल, घटना में प्रयुक्त वाहन, दो अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस एवं दो जीवित कारतूस बरामद किए गए हैं। अब तक इस घटना में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि दो अभियुक्त (रफीक एवं विजय श्रीवास्तव) फरार हैं, जिन पर 25,000-25,000 का पुरस्कार घोषित है।
    बाइट- पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here