Google search engine

-चोरी की 24.348 किग्रा चांदी की 22 सिल्लियां बरामद
कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस की ईस्ट जोन के थाना फीलखाना एवं सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त टीम ने चोरी की 24.348 किग्रा चांदी की 22 सिल्लियां बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने को प्रशंसनीय कार्य किया है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फीलखाना पुलिस एवं सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त टीम ने वांछित अभियुक्त सुधांशु अग्रवाल निवासी 28/18 फीलखाना, कानपुर नगर, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की चांदी की कुल 22 छोटी-बड़ी सिल्लियां, कुल वजन 24.348 किलोग्राम बरामद हुईं। बाजार में बरामद चांदी की कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जाती है।
बाइट- डीसीपी ईस्ट जोन- सत्यजीत गुप्ता, आईपीए

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here