- फर्जी फर्म बनाकर 250 करोड़ की साइबर ठगी, चार शातिर साइबर ठग गिरफ्तार
कानपुर। साइबर क्राइम सेल व वेस्ट जोन के थाना रावतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार ऐसे साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी फर्म बनाकर ठगी किया करते थे। पुलिस ने लगभग 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है। वेस्ट जोन पुलिस ने 1. विपिन कुमार निवासी थाना बेला जनपद औरेया 2. शिवप्रताप निवासी करपूरीया थाना बिधूना औरेया 3. राजशेखर उर्फ अजीत निवासी डहरियापुर थाना बिधूना जनपद औरेया और 4. हिमांशु गौतम निवासी किशरबल रनिया थाना रनिया अकबरपुर कानपुर देहात को आईआईटी कानपुर नगर के पिछले गेट से हिरासत पुलिस लिया गया। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पकड़े गये शातिरों ने बताया कि वह कूटरचित आधार कार्ड बनाकर उपयोग कर म्यूल खाता खोलकर ऑन लाईन धोखाधड़ी कर साइबर फ्राड के माध्यम से धन अर्जित कर लेते थे। अभियुक्त विपिन व शिवप्रताप के बयान के आधार पर अभियुक्त राजशेखर व हिमांशु को नाम प्रकाश में लाते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
बाइट- डीसीपी वेस्ट- एसएम कासिम आबिदी, आईपीएस
























