Google search engine

गौकशी का अभियुक्त मुजम्मिल कुरैशी मुठभेड़ में दबोचा गया

कानपुर। तय मान लो, अपराध किया तो पुलिस से बच नहीं पाओगे, चाहे कितने ही शामित क्यूं न हो। ईस्ट जोन की थाना रेलबाजार पुलिस टीम ने फेथफुलगंज क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में वांछित अभियुक्त मो0 मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम पुत्र सरताज निवासी पचरोजा, थाना जाजमऊ को शिवनारायण टंडन पुल के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की तो पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 60 रुपये, एक मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने भाई एहतिशाम के साथ मिलकर दिनांक 17/18 नवंबर की रात्रि आजाद पार्क, फेथफुलगंज के पास गौकशी की घटना कारित करना स्वीकार किया है।

बाइट – पुलिस उपायुक्त पूर्वी, सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस

#kanpurnewsupdate #facebookreels #viralreel #viralnews #kanpurpolice #dcpeastkanpur #crimenews #dgpup

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here