-आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया -हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में खोज -बचाव एवं राहत कार्यों का किया गया अभ्यास कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग ने आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने तथा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को शाम छह बजे से व्यापक ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा महेन्द्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मॉकड्रिल का मुख्य आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, आजाद नगर परिसर में किया गया। अभ्यास का उद्देश्य संभावित हवाई हमले तथा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा, खोज एवं बचाव तथा त्वरित राहत कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना था। एडीएम (सिटी) सौरभ सिंह के समन्वय से आयोजित इस अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन विभाग, एनसीसी, नगर निगम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, भारतीय सेना तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के विभिन्न प्रभागों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। मॉकड्रिल के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, मलबे में फंसे व्यक्तियों की खोज एवं बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत पहुंचाने की आधुनिक एवं व्यावहारिक विधियों का प्रदर्शन किया गया। – डीसीपी (ट्राफिक) -अभय नाथ त्रिपाठी
– बाइट- एडीएम (सिटी) सौरभ सिंह
#kanpurnewsupdate #facebookreels #viralreel #viralnews #dmkanpur #dcptraffickanpur #kanpurpolice #upgovt




























