जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली व हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया कानपुर। कमिश्ननेट पुलिस के पूर्वी जोन के फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुई दुखद अग्निकांड की घटना में घायल लोगों का स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी जानकारी लेने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को पूरी संवेदनशीलता के साथ घायलों का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मालूम हो कि सोमवार की सुबह आज 16 नवंबर को प्रातः 04ः54 बजे ईस्ट जोन के थाना फीलखाना क्षेत्रांतर्गत राधिका अपार्टमेंट में आग लगने से एक महिला व एक 15 साल के किशोर की मौत हो गई जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। बाइट- जिलाधिकारी -महेंद्र सिंह तंवर, आईएएस
#kanpurdm #iasmahendrasinghtanvar #kanpurpolice #cdokanpur #upgovt #cmup #fireaccident #upfireservice




























