– एडीजी कानपुर जोन ने जोनल कार्यालय में पुलिस ध्वज का ध्वजारोहण किया The Dolphin News कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली एवं ऐतिहासिक “उ0प्र0 पुलिस झण्डा दिवस” के अवसर पर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर ने जोनल कार्यालय में पुलिस ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय का प्रेषित संदेश पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं जनसेवा की प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस झण्डा दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस की उत्कृष्ट परंपराओं, शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्र तथा जनसेवा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है।
#adgkanpurzone #policejhandadivas #dgpup #uppoliceflagday #UPP




























