Google search engine

स्वर्णिम फिल्म संगीत युग की यादों में डूबे श्रोता

कानपुर। मर्चेन्ट्स चैम्बर की सांस्कृतिक समिति ने डॉ. गौर हरी सिंहानिया के जन्मदिवस के अवसर पर ‘अनोखी आशा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। अनोखी आशा कार्यक्रम में स्वर सम्राज्ञी आशा भोंसले के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को स्वर्णिम फिल्म संगीत युग की यादों में डुबो दिया। इस यादगार संध्या की विशेषता केवल गीतों की प्रस्तुति ही नहीं रही, बल्कि प्रत्येक गीत के साथ उससे जुड़े रोचक संस्मरणों, गीतकारों, संगीतकारों और फिल्मी पृष्ठभूमि की दिलचस्प जानकारी ने कार्यक्रम को एक अनूठी सांगीतिक स्मृति-यात्रा का स्वरूप प्रदान किया। गायन प्रस्तुतियों में अरुण दास, समृद्धि, वर्षा दास, कपिल, दीपिका शुक्ला, अंजली, किंजल, देवेंद्र एवं शान्वी ने अपने मधुर स्वरों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन स्वतंत्र सिंह ने किया। उन्होंने अपनी विशिष्ट किस्सागोई शैली में आशा भोंसले के गीतों से जुड़े संस्मरणों, रोचक घटनाओं और संगीत इतिहास की झलकियों को प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को पूरी संध्या बांधे रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी विश्वनाथ गुप्ता, डॉ जेएन गुप्ता, आरके अग्रवाल, नवीन खन्ना, मुकुल टंडन, विजय पांडे, दीप गर्ग, डॉ. अवध प्रकाश दुबे, अनिल के सक्सेना, सुधीर सिंह तथा कानपुर के गणमान्य नागरिक सपरिवार उपस्थित रहे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here