- देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज थी शिकायतें
- एनसीआरपी पर थीं 86 साइबर शिकायतें
कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि कमिश्नरेट कानपुर नगर की साइबर थाना पुलिस ने जिन दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 86 शिकायते दर्ज है। विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, केरला, तमिलनाडु,, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलगांना, आन्ध्रप्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, राजस्थान, उत्तराखण्ड, उडीसा, छत्तीशगढ, हरियाणा होना पाया गया है। पुलिस आयुक्त श्री लाल ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि व इनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा लोगो को इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर अधिकतम लाभ देने का लालच देकर कानपुर नगर तथा अन्य जनपदों में हमारे द्वारा संचालित फर्जी फर्मों में पैसा मंगाकर लाभ प्राप्त किया जाता है। इसके बाद उपरोक्त धनराशि को विभिन्न गेमिंग प्लेटफार्म में लगाते हुए धनराशि को विभिन्न खातों में घुमाया जाता है ताकि पुलिस हम तक ना पहुँच सके। इसके बाद
खातों में एक बड़ी धनराशि एकत्र कर उस धनराशि को बैंक शाखाओ से कैश में प्राप्त कर फर्जी फर्मों में इन्वेस्ट कराया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक की कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा कानपुर नगर के 14 बैकों के 72 बैंक खातों में लगभग 5600 करोड़ रुपये की वित्तीय लेन देन का अवलोकन किया गया है, जिनके द्वारा मात्र 03 से 07 दिवस में करोड़ों रुपये की धनराशि का लेन देन किया गया है। जिसमें प्रत्येक बैंक के स्टेटमेन्ट उपरोक्त दिवस में किये गये ट्राजेक्शन का विवरण लगभग 600 पेज तथा जाँच में 01 दिवस में 1000 से ज्यादा बार ट्राजेक्शन किया गया है।
बाइट- पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल





























