Google search engine

-मंडलायुक्त ने कहा- 15 दिन में शहर की सभी सड़कें करें गड्ढामुक्त
-सीएम ग्रिड के काम पूरा करने की समय सीमा 31 अक्टूबर तय की
-तय समय में काम पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था काली सूची में होगी

कानपुर। शासन की सख्ती के बाद अब पूरा फोकस कानपुर की रोड्स चमकाने पर है और इसकी कमान स्वयं कानपुर डिवीजन के कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन ने संभाल ली है। मंडलायुक्त श्री पांडियन ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ शनिवार को सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों और पैचवर्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को पैच मरम्मत में तेजी लाकर 15 दिन के भीतर शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ग्रिड के कार्य हर हाल में 31 अक्टूबर तक पूरे करने को कहा। स्पष्ट किया कि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाए।
बाइट- डिवीजनल कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here