कानपुर कार्डियोलॉजी समिट में दिखेगा आधुनिक हृदय चिकित्सा का नया दौर
कानपुर। कानपुर में दिल के मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक इलाज देने के मकसद से दो दिवसीय कानपुर कार्डियोलॉजी समिट का आयोजन 22 व 23 अगस्त को होगा। कार्डियो मेटाबोलिक सोसाइटी के तत्वावधान में कानपुर के किंग्सटन रिसॉर्ट में होने वाले इस समिट में तीन सौ हार्ट स्पेशलिस्ट दिल के इलाज की नई तकनीक से अवगत होंगे। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ, डॉ. नकुल सिन्हा और डॉ. पी.के. गोयल जैसी मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। यह जानकारी समिट के आयोजकों ने प्रेस कांफ्रंेस में दी।
समिट के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सम्मेलन में दिल की बीमारियों से जुड़े नवीनतम शोध, एडवांस ट्रीटमेंट और तकनीकों पर विस्तार से मंथन होगा। देश-विदेश से आने वाले विशेषज्ञ आपस में नॉलेज शेयर करेंगे, ताकि कानपुर और आसपास के मरीजों को वर्ल्ड क्लास इलाज की सुविधा मिल सके। समिट की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, मानद सचिव डॉ. शालिनी मोहन, कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन डॉ. मोहम्मद अहमद, सेक्रेटरी डॉ. अमित कुमार और डॉ. अभिनीत गुप्ता ने संबोधित किया।
बाइट- डॉ अमित कुमार
बाइट- डॉ मोहम्मद अहमद






























