Google search engine
  • दवा कारोबारी के हत्याभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
    कानपुर। वेस्ट जोन के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रतन ओरबिट अपार्टमेंट में हुई करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मिनोचा की हत्या उनकी ही बहू ने कराई थी। हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को हिरासत में ले लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
    पूछताछ में बहू शालू बताया कि करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा नियंत्रण था। कर्मचारियों की तरह हर महीने तय रकम मिलती थी। छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए नौकर विशाल (30) को सुपारी दे दी। पुलिस ने शालू की कॉल डिटेल भी निकालवाई है। पुलिस पता कर रही है कि इसमें पति सुब्रत का रोल है या नहीं। पुलिस ने उसे थाने में बैठा रखा है।
    यहां बता दें कि कानपुर में रविवार तड़के विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त वह अकेले थे। बेटा-बहू पार्टी में गए थे। रात तीन बजे जब वह वापस आए तो विनीत की खून से लथपथ लाश उनके बेडरूम में मिली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो नौकर विशाल और उसका साथी राज किशोर बाहर निकलते नजर आए। पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी विशाल से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि कारोबारी की हत्या क्यों की।जवाब में उसने कहा- बहू शालू के कहने पर हत्या की। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था। नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। पुलिस रातों रात शालू को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
    बाइट- एडीसीपी वेस्ट- राजेश कुमार पांडेय
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here