- इंतजार रहेगा उस दिन का जब पुर्ननिर्माण के बाद ग्रीन पार्क दुल्हन सा फिर सजेगा
कानपुर। ग्रीन पार्क गौरव कप का आयोजन महज एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि पुराने ग्रीनपार्क को दिया जा रहा एक तरह का ‘ट्रिब्यूट’ है। इस मुकाबले के बाद स्टेडियम को बड़े पैमाने पर पुनर्विकास के लिए बंद कर दिया जायेगा। सांसद रमेश अवस्थी के प्रयासों से ताजा प्रस्ताव के मुताबिक ग्रीनपार्क को नए स्वरूप में विकसित करने के लिए परियोजना की अनुमानित लागत 456.94 करोड़ रुपये है। इससे पहले करीब 350 करोड़ रुपये के कायाकल्प प्लान पर काम चल रहा था। इस योजना के लिए 45 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। यानी ग्रीनपार्क अब सिर्फ मरम्मत नहीं, बल्कि पूरी तरह आधुनिक क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलने की तैयारी में है। इस आयोजन की चहुं ओर प्रशंसा हुई और सभी ने सांसद रमेश अवस्थी के इस प्रयास की सराहना की।






























