-‘कानपुर आम महोत्सव’ ने हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों का जीत लिया दिल
कानपुर। ‘कानपुर आम महोत्सव’ के बहाने फलों के राजा को और हमारे सम्मानीय अन्नदाता किसानों के परिश्रम व लगन को दिया जाने वाला सम्मान वास्तव में अद्भुत है।
आज के इस भव्य कार्यक्रम में स्वाद की मिठास, संस्कृति, परंपरा व देश की समृद्वि के साथ संगीत का मनोरम संगम भी देखने को मिला। साथ ही सांसद रमेश अवस्थी की प्रेरणा से आयोजित इस न भुलाये जाने वाले ‘कानपुर आम महोत्सव’ ने हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों का जीत दिल लिया। आम महोत्सव का साक्षी बना हर शक्स एक सामान्य था, न कोई छोटा था न बड़ा, सब में एक ही समानता यह थी कि सब के सब थे फलों के राजा के शौकिन। इस मेगा मैंगो इवेंट में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह समेत वरिष्ठ पुलिस व प्रशानिक अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, चिकित्सक, अधिवक्ता, पत्रकार और हजारों की संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर फलोें के राजा आम और किसान भाइयों को अपना स्नेह व सम्मान प्रदान किया। डॉल्फिन न्यूज़ की एक्सक्लूसिव लाइव ग्राउंड रिपोर्ट…




























