- लगातार उंचाईयों की ओर अग्रसर है ‘कानपुर आम महोत्सव’ – सचिन अवस्थी
- कानपुर आम महोत्सव देश की राजधानी जाकर हो जाता है ‘भारत आम महोत्सव
कानपुर। फलों के राजा को सम्मान और किसानों के परिश्रम को सलाम किये जाने का नाम है ‘कानपुर आम महोत्सव’। इस पुनित कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल मीडिया क्लब के बैनर तले सांसद रमेश अवस्थी की प्रेरणा व आर्शीवाद से 19 साल पहले प्रारंभ हुई थी जोकि आज तक निरंतर जारी है। यहां होती हैं देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपजाये जाने वाले आम की एक से बढ़कर एक प्रजातियां। सदैव स्मरणीय इस आयोजन को लेकर ‘डॉल्फिन न्यूज’ ने नेशनल मीडिया क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता सचिन अवस्थी से बात की…




























