Google search engine
  • NDRF ने 55 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला

कानपुर। ग्राम पिपौरी में पाण्डु नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ने तथा ग्राम की आबादी में प्रविष्ट हो जाने से लगभग 60 परिवारों के फँसे होने की सूचना प्राप्त हुयी। तत्काल मौके पर एन०डी० आर० एफ० दल से समन्वय स्थापित करते हुए बचाव की कार्यवाही प्रारम्भ करा दी गयी थी। अभी तक 55 परिवार सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए है। अवशेष परिवारों को बाहर निकालने की कार्यवाही जारी है। निकट ही स्थित नाथ गेस्ट हाउस में अस्थायी बाढ़-आश्रय केन्द्र संचालित करा दिया गया है। स्थितियाँ नियंत्राधीन हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here