- कानपुर में प्रेम प्रसंग में विवाहिता और उसके प्रेमी ने फांसी लगाई
कानपुर। पूर्वी जोन के थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में पेड़ से एक महिला एवं पुरुष के शव लटकते हुये मिले। पुलिस को फांसी लगाये जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुरुष व महिला के शव मिले। मौके से मोबाइल व पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद हुए, जिनसे महिला की पहचान मालती, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी उन्नाव के रूप में हुई। परिजनों से वार्ता में दोनों के मध्य प्रेम संबंध होने की जानकारी प्राप्त हुई है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच व फोटोग्राफी की गई तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुरुष की पहचान एवं घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Byte- ADCP East- Ms. Shiva Singh, IPS























