डीसीपी पूर्वी ने बैठक कर पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कानपुर। आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने पूर्वी जोन के समस्त थानों में निर्वाचन संबंधी कार्यों का दायित्व संभाल रहे कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, निर्वाचन संबंधी अभिलेखों एवं सूचनाओं के अद्यतन, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।साथ ही सभी संबंधित कर्मचारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसीपी ईस्ट सुश्री शिवा सिंह भी मौजूद थीं।
#kanpurnews #kanpurpolice #dcpeastkanpur #assemblyelection2027




























