Google search engine

सौ प्रतिशत चोरी का माल भी बरामद, क्षेत्रीय दुकानदारों ने जताया पुलिस का आभार

कानपुर। गत 31 जुलाई को थाना अरौल क्षेत्र के मकनपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर एवं ताला तोड़कर आभूषण चोरी की घटना हुई थी। उसी रात दो-तीन अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक बाल अपचारी है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शरीफ एवं फहीम जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया कि फहीम पूर्व में मकनपुर में उर्स के दौरान दुकान लगाता था और इसी दौरान उसने ज्वेलरी शॉप की रेकी की थी। बाद में साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि सौ प्रतिशत चोरी का माल बरामद कर लिया है, जिसमें 300 से अधिक आभूषण एवं अन्य सामग्री, पायल, पाजेब, अंगूठियां, चांदी के आभूषण तथा चोरी किया गया मोबाइल फोन शामिल है। इस प्रकरण में कुल चार अभियुक्तों की भूमिका सामने आई है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here