-सांसद रमेश अवस्थी रमेश अवस्थी के प्रयासों से कानपुर से दिल्ली के लिए ‘कानपुर मेल’
-शहरवासियों में खुशी की लहर, सांसद अवस्थी समेत पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार
कानपुर। दिल्ली जाने वाले कानपुर वासियों के लिए खुशखबरी है। सांसद रमेश अवस्थी ने जो कुछ पूर्व में कहा, वो होता जा रहा है। सांसद श्री अवस्थी के विशेष प्रयासों से अब कानपुर से आनंद विहार, दिल्ली के लिए ‘कानपुर मेल’ के नाम से नई रेल सेवा जल्द शुरू हो जायेगी। इस उल्लेखनीय आगामी रेल सेवा के लिये शहरवासियों ने सांसद रमेश अवस्थी समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। फिलहाल इस नई ट्रेन के चलने की तिथि तय नहीं हुई है, जल्द ही इस शुभ तिथि की घोषणा कर दी जायेगी। पिछले दिनों सांसद रमेश अवस्थी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर कानपुर से दिल्ली के लिये एक और ट्रेन की मांग की थी और लोकसभा में भी उन्होंने इस बिंदु पर चर्चा की थी। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने श्री अवस्थी को उनकी उक्त मांग को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया था। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार कानपुर मेल की रेल संख्या 14153 व 14154 होगी, जोकि कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलकर आनंद विहार, दिल्ली तक का सफर तय करेगी। इसका स्टॉपेज फफूंद, इटावा, टूंढला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशन होगा। कानपुर मेल रोजाना आठ बजकर 40 मिनट पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चला करेगी और सात घंटे में आनंद बिहार दिल्ली स्टेशन पहंुचेगी।























