- भाजपा नेता अजय कपूर के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत हो रहे हैं जनसेवा कार्यक्रम
कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने व उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा व जनकल्याण की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक मलिक अजय कपूर के नेतृत्व में जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर ने कोपेस्टेट शिक्षा सदन दादानगर में पढ़ने वाले श्रमिकों के करीब 500 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों ने “हैप्पी बर्थडे मोदी जी“ का उद्घोष भी किया। श्री कपूर ने कहा कि इस तरह के समाज सेवा के कार्यक्रम आगे भी अनवरत जारी रहेंगे।
बाइट- भाजपा नेता व पूर्व विधायक- अजय कपूर























