Google search engine
  • कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय
  • ‘डॉल्फिन न्यूज़’ का नवागत जिलाधिकारी से एक्सक्लूसिव वन टू वन

कानपुर। नवागत जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को कोषागार में कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों एवं कार्यालयों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानपुर पहुंचने पर नवांगतुक जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को ‘गार्ड आफ ऑनर’ की सलामी दी गई। 2015 बैच के आईएएस श्री तंवर का जिलाधिकारी के रूप में कानपुर नगर उनका तीसरा जिला है। इससे पहले वह संतकबीरनगर और कुशीनगर में जिलाधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। अपने प्रशासनिक करियर में वह गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त एटा और बहराइच में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। चार्ज लेने के बाद नवागत जिलाधिकारी ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ के साथ एक्सक्लूसिव वन टू वन बात की।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here