Google search engine
  • सावन मास में शिवभक्तों की सुरक्षा के प्रति ‘केस्को’ प्रशासन भी सजग
  • केस्को एमडी ने बाबा आनंदेश्वर मंदिर में परखी विद्युत सुरक्षा व्यवस्था

कानपुर। इस सप्ताह शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे भगवान शिव के प्रिय माह सावन में बाबा आनंदेश्वर मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में शिव भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। मुख्य रुप से परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर धाम, रामबाग में बलखंडेश्वर, जाजमउ में सिद्वनाथ घाट, शिवराजपुर में खेरेश्वर मंदिर, नबावगंज मंे जागेश्वर मंदिर समेत कई अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। सावन मास में शिवभक्तों की सुरक्षा के प्रति ‘केस्को’ प्रशासन भी सजग है। विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये केस्को ने इस बार विशेष इंतजाम किये हैं। इस क्रम में मंगलवार को केस्को एमडी नेहा जैन ने बाबा आनंदेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण कर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ को बताया कि प्रमुख शिव मंदिरों में केस्को की विशेष टीम तैनात रहेंगी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here