-साइबर फ्रॉड व डिजिटल अरेस्ट गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-50 हजार का इनामिया ओमकार यादव साथी समेत दबोचा गया
कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के दिशा निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान शातिर अपराधियों के लिये ‘काल’ बन गया है। अब शातिर न तो बच पायेंगे और न ही बक्शे जायेंगे। साउथ जोन की थाना बर्रा पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 50 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त ओमकार यादव उर्फ राजवीर सिंह एवं उसके साथी शिवम सिन्हा को गिरफ्तार करके जेल का रास्ता दिखा दिया। पुलिस आयुक्त श्री लाल ने प्रेस कांफें्रस में गिरफ्तार अपराधियों को मीडिया के सामने पेश करते हुये बताया कि अभियुक्त डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड एवं प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाकर अवैध धनराशि विभिन्न फर्जी खातों में ट्रांसफर कर ठिकाने लगाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, अलग-अलग नामों के आधार कार्ड की प्रतियां तथा एक आई-20 कार बरामद हुई। जांच में 42 बैंक खातों का संचालन 7 मोबाइल नंबरों से किया जाना सामने आया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गैंग से जुड़े खातों में लगभग 35-40 लाख की धनराशि मिलने पर फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि करीब 4.12 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही फ्रीज कराई जा चुकी है।
बाइट- पुलिस कमिश्नर- रघुवीर लाल




























