Google search engine

-ग्रीन पार्क में यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बारिश के बाद नहीं होगी वॉटर ब्लाकिंग
कानपुर। इन दिनों ग्रीन पार्क स्टेडियम में बहुप्रतिक्षित यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। ग्रीन पार्क में ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण मैच के दौरान बारिश हो जाने पर वॉटर ब्लाकिंग की समस्या हो जाया करती थी, इस परेशानी से निपटने के यथा संभव प्रयास किये गये है। आउट फील्ड की कुछ स्पॉट्स को चिंहित करके वहां नये सिरे से लेवलिंग की जा रही है। लेवलिंग में उस बालू को इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे जल्द से जल्द और उत्तम किस्म की घास तयशुदा समय में पनप जाये। पहले चरण में आउट फील्ड का यूपीसीए ऑफिस एंड छोर को चिंहित करके उस पर लेवलिंग वर्क प्रारंभ किया गया है। इस स्पॉट पर हल्की-हल्की ग्रास भी जमने लगी है। पिच क्यूरेटर भूपेंदर सिंह बताते हैं कि इसके लिये बालू में बरमी कम्पोस्ट खाद के साथ ही कुछ खास केमिकल भी इस्तेमाल किये गये है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here