- गिरफ्तार अपराधी पर एक दर्जन मुकदमे
- बक्शे नहीं जायेंगे अपराधी- डीसीपी ईस्ट
कानपुर। पूर्वी जोन के थाना चकेरी पुलिस की एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास तो बेखौफ अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2016 से विभिन्न गंभीर धाराओं में लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। हाल के दिनों में भी उसने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया था। अभियुक्त के कब्जे से एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के आपराधिक गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एनडीपीएस एवं अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस




























