- “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है -नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें”
कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने , निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने , वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।
रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं ।
वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें ।
सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें ।
ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें ।
यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें ।
शराब पीकर वाहन न चलायें ।






























