Google search engine
  • आईपीएस अंजलि अब छत्तीशगढ़ कैडर में शामिल होकर देंगी सेवायें
    कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में एडीसीपी क्राइम व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहीं 2021 बैच की आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा ने मजूबरन यूपी को छोड़कर छत्तीशगढ़ को चुना है। उनके आईपीएस पति उदित पुष्कर छत्तीशगढ़ में पोस्ट हैं। 2023 में वह सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर पोस्ट हुईं थीं। इसके बाद कानपुर में ही वह एडीसीपी पदोन्नत हुईं। एडीसीपी ईस्ट व क्राइम के पदों पर रहते मृदुभाषी आईपीएस अंजलि ने अपनी उत्कृष्ठ कार्य कुशलता, उत्तम कार्य शैली, काम के प्रति लगन व निष्ठा और अथक परिश्रम के चलते लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के साथ ही कई सक्सेज ऑपरेशंस में उल्लेखनीय रिजल्ट कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को दिये। 1993 में देहरादून में जन्मी अंजलि ने आईआईटी कानपुर एयरो स्पेस इंजीनियरिंग में बी.टेक करने के बाद कई देशों में सर्विस की और उसके वह 2021 में आईपीएस बनीं। गत 20 जुलाई को गृह मंत्रालय ने उनके छत्तीशगढ़ स्थांतरण की मंजूरी दे दी। यह बदलाव उनके विवाह के आधार को लेकर किया गया है। अंजलि के पति उदित पुष्कर भी वर्ष 2021 बैच के आईपीएस हैं और वर्तमान में छत्तीशगढ़ के रायपुर स्थित राजभवन में एडीसी हैं। ‘कानपुर’ और सहकर्मी आईपीएस अंजलि के व्यवहार व उनकी कार्यशैली को सदैव याद रखेंगें
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here