Google search engine

– “सपा-कांग्रेस भगाओ, भ्रष्टाचार और अराजकता मिटाओ” के नारों से गूंजा कानपुर The Dolphin News कानपुर। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की ओर से विपक्षी दलों के खिलाफ एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। “सपा और कांग्रेस भगाओ, भ्रष्टाचार और अराजकता हटाओ” के मुख्य संकल्प के साथ निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत सांसद रमेश अवस्थी व देवेंद्र सिंह ‘भोले’ समेत कई मंत्री, विधायक, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में भाजपा का झंडा और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के कार्यकाल में फैले कथित भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और कानून-व्यवस्था की विफलता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बृजेंद्र स्वरुप पार्क से प्रारंभ हुई पदयात्रा मोती झील में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भाषण के साथ समाप्त हुई।

#mprameshawasthi #loksabhakanpur #loksabhaakbarpur #bjpindia #bjpup #bjpkanpur #bjpnews #bjppadyatra #rameshawasthi #kanpurmla#upcm#pmo

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here