-देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का लिया संकल्प
कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर्यनगर स्थित द गैंजेस क्लब में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर क्लब के चैयरमैन मलिक विजय कपूर मुख्य अतिथि थे। गैंजेस क्लब का परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत नजर आया। समारोह में मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के लिए अपना योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों को नमन किया। साथ ही, देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों को याद किया। अपने संबोधन में चैयरमैन मलिक विजय कपूर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अनेकानेक भारत मां के सपूतों ने अपने जीवन और व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को महत्व दिया। उन्हीं के संघर्ष और योगदान के कारण देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इसलिए स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक नागरिक को अपने इतिहास को याद करने और वर्तमान में अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर गैंजेस क्लब के पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
बाइट- मलिक विजय कपूर, चैयरमैन गैंजेस क्लब




























