- सभासद सौरभ देव ने किया ध्वजारोहण, अमर क्रांतिकारी याद किये गये
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब टीएसएच में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। वार्ड-15 के सभासद सौरभ देव ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर द स्पोर्ट्स हब के सभी कोच एवं स्टाफ मौजूद रहे। समारोह में राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।



























