Google search engine

जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कानपुर। रेडक्रॉस सोसायटी, रोटरी क्लब क्लब आफ सूर्या एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी श्री तंवर ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों, पुलिसकर्मियों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, आईएएस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, रेडक्रॉस सोसायटी के आरके सफ्फड़ व अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयंसेवक, क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here