–पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों का सम्मान कर थपथपाई पीठ
कानपुर। पूर्वी जोन के थाना चकेरी क्षेत्र के श्याम नगर में शिक्षक के घर में हुई डकैती की घटना का अनावरण करते हुए गठित पुलिस टीमों ने मात्र 48 घंटे के भीतर घटना में शामिल 25-25 हजार के सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल भी बरामद कर लिया। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सुश्री शिवा सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी आशुतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक चकेरी अजय प्रकाश मिश्र व प्रभारी निरीक्षक रेलबाजार अमान सिंह सहित घटना के अनावरण में शामिल समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि डकैती की इस घटना में ताबड़तोड़ हुुई इस कार्रवाई से पुलिस की चहुंओर प्रशंसा हुई है





























