-यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप मंे हुये कांटे के मुकाबले
कानपुर। यहां द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मैचों में कांटे के मुकाबले हुये। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के टेबल टेनिस पैडलर सत्यम गिरी गुप्ता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये मेंस सिंगल्स में पश्चिम बंगाल के विनीत प्रधान को हराकर के मेन ड्रा में अपनी जगह बना ली है। मुख्य अतिथि डी.जी. पी ए सी अलोक सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा प्रमुख रूप से डी.आई. जी. पी ए सी अतुल शर्मा, संजीव पाठक, चेयरमैन, यूपीटीटीए, पियूष अग्रवाल, संजय टंडन, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





























