Google search engine

पुलिस कमिश्नर ने बताया- ‘वह’ रोड एक्सीडेंट की घटना थी न की हत्या
कानपुर। साउथ जोन में हुये चर्चित कार की छत पर युवक से हैवानियत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुये दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रेंस करक पकड़े गये आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया और पूरी घटना के खुलासे के मामले में अवगत कराया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि यह एक एक्सीडेंट था ना कि हत्या। उन्होनंे बताया कि घटना से पहले मृतक वीरू अपने दोस्त विक्रम के साथ उस रात घर जा रहा था तभी शराब के नशे में वीरू गाड़ी से उतर जाता है और पैदल जाने लगता है। आरोपी कार चालक पवन यादव गाड़ी चला रहा था, दिलीप, पिंटू, दीपक भी उसमें बैठे थे। कार पवन के भाई अनुज यादव की है। जांच में पवन के पास गाड़ी का डीएल भी नहीं है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक उल्टी दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगती ही वीरू छत पर आ गया, डर के मारे पीछे बैठे युवक ने शीशा चढ़ा दिया। जिससे वीरू का हाथ फंस गया। कार पिंटू के गांव जहानाबाद से बरामद की गई पिंटू और दीपक अभी फरार है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here