- परिवार, रिश्तेदार व पड़ोसियों की बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव में सेव की जाती थीं
कानपुर। अपने घर में भी आप रहे सतर्क! कानपुर में झकझोर कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवक परिवार, रिश्तेदार व पड़ोसियों की बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव में सेव करता था। बताया जाता है कि राष्ट्रीय लापता एंव शोषित बाल केंद्र यानि एनसीएमईसी के पोर्टल पर गूगल अलर्ट की चार शिकायतें मिली थीं। उक्त चारों शिकायतें एक ही व्यक्ति के जीमेल आईडी से बनी गूगल ड्राइव पर बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियों के होने की थी, जिस पर कानपुर कमिश्नरेट के साइबर सेल ने जीमेल आईडी माध्यम से मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी युवक को दबोच लिया। क्राइम ब्रांच को उसके मोबाइल फोन पर 18 आपत्तिजनक वीडियो मिले। यह वीडियो आरोपी युवक ने अपनी ही चचेरी बहनों व रिश्तेदारों की बेटियों के नहाते व सोते समय बनाये थे।
साइबर सेल सेन्ट्रल टीम द्वारा एनसीएमईसी के तहत की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमती अंजली विश्वकर्मा ने जानकारी दी।

























