- प्रिय भाई को राखी बांधने केे लिये आतुर दिखी बहनें
- बहनों के असीम स्नेह से भावुक दिखे भाई अजय कपूर
कानपुर। बहन फाउंडेशन के बैनर तले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा मर्चेंट चौंबर हाल में आयोजित भव्य राखी महोत्सव में बहनों की भारी उमड़ी। सही मायने में रक्षा बंधन के अवसर पर कार्यक्रम कानपुर महानगर ही देश का एतिहासिक कार्यक्रम बनकर उभरा, जहां भारी संख्या में बहने अपने प्रिय भाई सांसद रमेश अवस्थी और पूर्व विधायक अजय कपूर व अन्य को राखी बांधने के पहुंची थीं। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। बहनों से मिले असीम स्नेह से उनके भाई अजय कपूर भावुक नज़र आये। इस शुभ, एतिहासिक व अद्भुत अवसर ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने कार्यक्रम संयोजक अजय कपूर और संगीता बिजलानी की भावनाओं को जानने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया।






























