- हत्या की साजिश रचने वाली बहू ने कबूला अपना जुर्म- पुलिस
कानपुर। वेस्ट जोन के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रतन ओरबिट अपार्टमेंट में हुई करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या की साजिश लगभग 15 दिन पहले रची गई थी। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मिनोचा की हत्या उनकी ही बहू ने करवाई थी। हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को हिरासत में ले लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
बाइट- डीसीपी वेस्ट- एसएम कासिम आबिदी






























