रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम
कानपुर। रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। रोबोटिक मॉडर्न सर्जरी में खूबियों और सकारात्मक परिणामों की प्रचुर भरमार है। यह जानकारी कानपुर के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ व बर्रा स्थित सत्या हास्पिटल के एमडी डॉ एके अग्रवाल ने दी। ख्यातिप्राप्त आर्थोपैटिक सर्जन डा अग्रवाल ने सीओआरआई रोबोट तकनीकी का डेमोस्ट्रेशन भी प्रदशित किया। उन्होंने इस तकनीकी के मुख्य फायदों के बारे में बताया कि छोटा चीरा, कम रक्तस्त्राव, मांसपेशीयों का बचाव, घुटने का तुरंत काम करना प्रारंभ कर देना और अति अल्प समय में घुटना पूरी तरह से ठीक हो जाना है।





















