Google search engine

उद्घाटन समारोह में ऋषभ रिखीराम शर्मा और जैस्मीन सैंडलास देंगे प्रस्तुति
लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी (सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने लीग के उद्घाटन समारोह के टिकटों की लॉन्चिंग की।

                                                                                                                                                                                                      इकाना स्टेडियम में 14 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह में सुप्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा तथा प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलास अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं भव्य ड्रोन शो व आतिशबाजी से  ऐसा भव्य नजारा पेश किया जाएगा जो यूपी में पहली बार दिखेगा। समारोह का संचालन सुप्रसिद्ध एंकर जतिन सप्रू करेंगे। 
                                                                                                                                                               मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार लीग में छह टीमें भाग ले रही हैं, जिससे प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बार फिर बड़ा मंच मिलेगा।


                                                                                                                                                                                                       स्वागत भाषण में यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहली बार लीग का आयोजन दो शहरों में किया जा रहा है। पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां उद्घाटन समारोह सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां 12 मैच खेले जाएंगे। लीग का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर में भव्य समापन समारोह के साथ खेला जाएगा। 
                                                                                                                                                                                                                                                                                         समारोह में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, इकाना स्टेडियम के सीएमडी उदय सिन्हा, एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी, मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बाइट- अवनीश अवस्थी (सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश)

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here