-अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि -रमेश अवस्थी
-अटल जी ने विचार, मर्यादा, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित की राजनीति का आदर्श प्रस्तुत किया- मंत्री
कानपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अवध स्मृति संस्थान ने ‘सदैव अटल’ कार्यक्रम का आयोजन मर्चेंट चैंबर हाल में किया। कार्यक्रम में श्रद्धेय अटल जी के विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, साहित्यिक चेतना और उनके राष्ट्रवादी विचारों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सरोकारों और अटल जी के व्यक्तित्व को शब्दों में अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और आचरण से लोकतांत्रिक राजनीति को नई ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आयुष मंत्री थे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी ने सार्वजनिक जीवन में विचार, मर्यादा, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित की राजनीति का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, एमएलसी सलिल विश्नोई, अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी ने भी जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों डॉ. हर्ष निगम, अग्रज पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक देवीचरण, हरीश्याम, रामेश्वर,चंद्रशेखर, ओमकार, शशिशेखर, अरुण मिश्र, योगेंद्र अवस्थी लल्लन, विनय मिश्र, सरस बाजपेयी, शैलेश अवस्थी, योगेश पांडेय, रमाशंकर अग्रहरि, दीपक शुक्ल, रामशंकर गुप्ता, सूरज वर्मा को ‘अवध रत्न सम्मान’ प्रदान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष प्रवीण कुमार शुक्ल ने किया, संस्था के दीपक श्रीवास्तव, दिनेश भवनानी, पवन शुक्ल, शरद शुक्ल, सौरभ पाल, आशुतोष ओमर, जितेंद्र अवस्थी, मो. आदिल सिद्दीकी, आशीष पांडेय, सर्वाेत्तम तिवारी, अमित अग्रवाल, राजेश यादव, गौरव गुप्ता, अनुपम मेहरोत्रा, संतोष चौधरी, तरुण दिवाकर, अर्जित गुप्ता, सचिन पांडेय, लवी खान, अतुल साहू, पुष्पक सिंह , रोहित तिवारी एवं सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, प्रबुद्धजनों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।






























