- समिट में में देश और दुनिया के 300 से ज्यादा दिग्गज कार्डियोलॉजिस्ट ने भागेदारी की
कानपुर। कानपुर में दिल के मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक इलाज देने के मकसद से दो दिवसीय ‘कानपुर कार्डियोलॉजी समिट 2026’ का आयोजन किया गया। कार्डियो मेटाबोलिक सोसाइटी के तत्वावधान में यह समिट किंग्सटन रिसॉर्ट हुई। इस कॉन्फ्रेंस में देश और दुनिया के 300 से ज्यादा दिग्गज कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) ने भागेदारी की। समिट के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सम्मेलन में दिल की बीमारियों से जुड़े नवीनतम शोध, एडवांस ट्रीटमेंट और तकनीकों पर विस्तार से मंथन होगा। देश-विदेश से आने वाले विशेषज्ञ आपस में नॉलेज शेयर करेंगे, ताकि कानपुर और आसपास के मरीजों को वर्ल्ड क्लास इलाज की सुविधा मिल सके। कॉन्फ्रेंस में प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी, क्लिनिकल कार्डियोलॉजी, कार्डियक इमेजिंग, हार्ट फेल्योर, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और स्ट्रक्चरल व इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी जैसे गंभीर विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किये गये।
बाइट- कॉर्डियोलॉजिस्ट मेदांता हास्पिटल- डॉ गणेश सेठ






























