- –अरबों की लागत से होने जा रहे ग्रीन पार्क के जीर्वाेद्वार के लिये भाजपा जिलाध्यक्षों ने जताया आभार
- –भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और शिवराम सिंह ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ से अपनी खुशी को किया जाहिर
कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी के ग्रेट विज़न का सुपर रिजल्ट है ग्रीन पार्क का रेनोवेशन। इस सच्चाई को बयां करते हुये अरबों की लागत से होने जा रहे ग्रीन पार्क के जीर्वाेद्वार के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तर) अनिल दीक्षित और भाजपा जिलाध्यक्ष (दक्षिण) शिवराम सिंह ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ के साथ खास बातचीत में अपनी खुशी को जाहिर किया और खेल हित के इस महान व शुभ कार्य के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कानपुर के जनप्रिय सांसद रमेश अवस्थी के प्रति आभार ज्ञापित किया।






























