Google search engine

-टीएसएच में नेशनल टीटी टूर्नामेंट कानपुर के लिये गर्व की बात -सांसद
-मंत्री असीम अरुण ने कहा-विकसित भारत की तस्वीर देखने को मिल रही

कानपुर। टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के सत्र 2026-27 की प्रथम यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चौंपियनशिप की भव्य शुरुआत हुई। रविवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बतौर मुख्य अतिथि और सांसद रमेश अवस्थी ने विशिष्ट अतिथि के रुप में टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्य मंत्री श्री अरुण व सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि टीएसएच
के निर्माण से अब गरीब और अमीर खिलाड़ियों के बीच की खाई पट गई है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री असीम अरूण ने कहा कि उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है सही मायने में यह विकसित भारत की तस्वीर देखने को मिल रही है। यह बड़े गौरव की बात है, टीएसएच जैसी संस्था सरकार ने बनाई और इसको पीपीपी माडल में संचालित किया आज यहां पर सब कुछ उपलब्ध है। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि टीटी का नेशनल टूर्नामेंट टीएसएच में होना यह पूरे शहर के लिये गर्व की बात है। टीएसएच के एमडी पीयूष अग्रवाल जिनका विजन खेलों के प्रति बहुत शानदार है उससे यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर शहर को मिल सका है। इसी के चलते टीटी की इस प्रतियोगिता में करीब 4000 मैच होंगे और देशभर से 3500 खिलाड़ी खेलने आए हैं। इस मौके पर एमएचपीएल के प्रबंध निदेशक पियुष अग्रवाल ने कहा कि टीएसएच में इंटरनेशनल लेबल की सुविधायें और प्रशिक्षक हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here