Google search engine
  • सांसद इलेविन बनाम कानपुर इलेविन मैच के साथ आज ओल्ड ग्रीन पार्क का फेयरवेल

कानपुर। विश्व के पांच सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियम में एक ग्रीन पार्क इस समय अपने जीर्णाेद्वार की ओर अग्रसर है। अगले माह से इस स्टेडियम के कायाकल्प का काम शुरू हो जायेगा जिसके बाद संभवतः अगले तीन सालों तक यहां कोई बड़ा मुकाबला शहरवासी नहीं देख पायेंगे। इसे देखते हुए शहर के सासंद रमेश अवस्थी ने इस स्टेडियम के ऐतिहासिकों क्षणों को यादों में संजोये रखने के लिए ग्रीनपार्क गौरव कप का आयोजन रविवार को रखा है। जिसमें पूरे देश से कई सांसद यहां कानपुर की टीम के साथ एक मैत्री खेलेंगे। 15-15 ओवर के इस मुकाबले में सबसे चर्चित चेहरा पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान हैं। ग्रीन पार्क स्टेडियम में यह ऐतिहासिक मैच आज रविवार को शाम पांच बजे से खेला जायेगा।
यूसुफ पठान इस समय पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सासंद हैं। इस धुरंधर बल्लेबाज की विस्फोटक बल्लेबाजों को देखने के लिए शहरवासियों में खासा उत्साह है। सांसद ने दर्शकों के लिए स्टेडियम में निःशुल्क पास की व्यवस्था की है, जिससे प्रत्येक शहरवासी इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बन सके। सांसद एकादश को देखे तो यूसुफ के अलावा मंत्री दानिश अली, सुब्रत पाठक विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी अच्छे खिलाड़ी जाने जाते हैं। वहीं कानपुर की कमान संभाल रहे शहर के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत आईपीएल व इंडिया ए से खेलने का अनुभव रखते हैं।

उनके अलावा टीम में भले ही आईएएस और आईपीएस शामिल हो लेकिन तीन-चार पूर्व खिलाड़ी भी रखे गये हैं, जिन्हें क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव है। लिहाजा पलड़ा कानपुर टीम का ही भारी दिखायी पड़ रहा बशर्ते इन खिलाड़ियों को पूरा मौका मिले। यह मैच सायं 5.30 बजे शुरू होगा जो दूधिया रोशनी में अपनी चमक बिखेरेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं३सांसद एकादशः यूसुफ पठान (कप्तान), आनंद भदौरिया, विश्वजीत सिन्हा (राहुल सिन्हा), दानिश अली, अभिजीत सिंह सांगा, प्रवीण खण्डेलवाल, डा. प्रशांत यादोराव पडोले, रमेश अवस्थी, एमएस तनवडे, सोमेंद्र तोमर, सुब्रत पाठक, सुरेंद्र पाठक, विजय दुबे, निशिकांत दुबे।

कानपुर एकादशः अंकित राजपूत (कप्तान), अनुभव सिंह, अकांशु गोविल, डा. बालकार सिंह, अंकुर कौशिक, अभिनव जैन, कर्मवीर सिंह, संदीप कुमार, शुभम पटेल, दीपांकर मालवीय, सतीश जायसवाल, हरजीत सिंह, गोपाल, अमित पाल। फिजियोः स्टेनली ब्राउन।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here