- बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोह लिया श्रद्धालुओं का मन
-‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने सहेजी जेके मंदिर की यादगार एक्सक्लुसिव तस्वीरें….
कानपुर। औद्योगिक नगरी कानपुर के सुप्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदर (जे. के. मंदर) में हर साल की भांति श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभ अवसर पर इस साल भी भव्य अनुपम अलौकिक छटा देखने को मिली। डॉल्फिन न्यूज़ ने अपने दर्शकों के लिए सहेजी जेके मंदिर की कुछ यादगार एक्सक्लुसिव तस्वीरें….
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजन का आयोजन वैदिक रीत-रिवाज के अनुसार सिंघानिया परिवार की ओर से अभिषेक सिंघानिया एवं श्रीमती वर्षा सिंघानिया ने किया। इस अवसर पर भगवान श्री राधा-कृष्ण को 21 प्रकार के भव्य व्यंजन का भोग अर्पण किया गया। आशीष चौहान ने जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया। मीडिया कोऑर्डिनेटर अविरल श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर में शनिवार 5 सितंबर को भी कई भव्य आयोजन होंगे।






























